{"_id":"6373e58eb696cf3c136c19be","slug":"two-officers-clashed-in-vikas-bhavan-crowd-of-spectators-started-pratapgarh-news-ald3460867188","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में भिड़े दो अफसर, देखने वालों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में भिड़े दो अफसर, देखने वालों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
विकास भवन में दो अफसर सोमवार को आपस में भिड़ गए। अधिकारियों की तेज आवाज सुनकर कार्यालय के कर्मचारियों के साथ ही शिकायत लेकर आने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामला अफसरों का था, सो कोई भी कर्मचारी उन्हें शांत कराने की हिम्मत नहीं जुटा सका। फिलहाल दोनों लोगों ने बीच नोकझोंक होने के बाद मामला किसी तरह ठंडा हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की जानकारी करने के लिए डीडीओ ने अपने कक्ष में एक महिला कर्मचारी को बुलाकर पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच दूसरे अफसर भी डीडीओ के कक्ष में आकर ऊंची आवाज में बोलने लगे। यह देखकर डीडीओ समझाने के बजाय लड़ाई की मुद्रा में आ गए।
फिर क्या था, दोनों अफसरों के बीच में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। आश्चर्य की बात तो यह रही कि दोनों अफसर आपस में लड़ते रहे कर्मचारी और आम लोग तमाशबीन बने रहे। लगभग घंटे भर चले इस घटनाक्रम में विकास भवन में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
ग्राउंड फ्लोर में स्थित डीडीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी बाहर निकलकर दोनों अफसरों के आक्रामक रुख देखते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नौबत मुकदमा दर्ज कराने तक पहुंच गई, मगर समाचार लिखे जाने तक नगर कोतवाली में किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। जिला विकास अधिकारी ओपी मिश्र ने बताया कि यह सब सामान्य बातें हैं। तहरीर किसी की ओर से नहीं दी गई है।