फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two masked youths ran away with the innocent who got down from the school van, stirred

स्कूल वैन से उतरे मासूम को लेकर भागे नकाबपोश दो युवक, हड़कंप

Thu, 19 May 2022 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two masked youths ran away with the innocent who got down from the school van, stirred
नगर कोतवाली के गायघाट रोड दहिलामऊ में छात्र के अपहरण के बाद परेशान परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
स्कूल वैन से घर के पास उतरने के दौरान नकाबपोश दो युवक मासूम को लेकर भाग निकले। अपहरण की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पिता पर ही अपहरण करने का आरोप लगा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के दहिलामऊ नई बस्ती के रहने रिटायर बैंककर्मी बद्री प्रसाद तिवारी ने लगभग पंद्रह वर्ष पहले बेटी सुनीता की शादी सुलतानपुर जनपद के नगर कोतवाली इलाके के दरियापुर मोहल्ले में रहने वाली संतोष कुमार शुक्ल के साथ की थी। संतोष व सुनीता के बीच अनबन चल रही है। करीब पांच साल से सुनीता छह वर्षीय बेटे इशांक को लेकर पिता के घर रह रही है। बुधवार की दोपहर इशांक नगर कोतवाली इलाके के फुलवरिया स्थित बीएसएस एकेडमी से पढ़ाई कर वैन से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

गायघाट रोड पर मोहल्ले के पास वैन से उतरने के बाद नकाबपोश दो युवक उसे उठाकर पैदल ही भाग निकले। इशांक के दोस्त हार्दिक ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों के साथ ही परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पिता पर ही मासूम के अपहरण का आरोप लगाया जा रहा हैै। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पिता पर ही आरोप है। जांच की जा रही है।

नगर कोतवाली के गायघाट रोड दहिलामऊ से अपहृत छात्र इशांक शुक्ला। संवाद

नगर कोतवाली के गायघाट रोड दहिलामऊ से अपहृत छात्र इशांक शुक्ला। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed