फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two groups of eunuchs clashed over extortion, took off their clothes and protested on the road for one and

Pratapgarh : वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, कपड़े उतारकर सड़क पर डेढ़ घंटे तक किया प्रदर्शन

Wed, 24 Sep 2025 03:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 03:30 PM IST
सार

मानिकपुर कस्बे में मंगलवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच वसूली को लेकर जमकर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने कपड़े उतारकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Two groups of eunuchs clashed over extortion, took off their clothes and protested on the road for one and
मानिकपुर में किन्नरों ने किया हंगामा। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मानिकपुर कस्बे में मंगलवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच वसूली को लेकर जमकर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने कपड़े उतारकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस तांडव से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गोतनी रोड पूरी तरह आवागमन के लिए बाधित हो गया। इस दौरान पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन किन्नरों का उग्र रूप देखकर मूकदर्शक बनी रही।

विज्ञापन


मानिकपुर के पप्पू और पनिगौं निवासी रेखा किन्नर के गुट के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार को रेखा देवी अपने साथियों के साथ सभागंज चौराहे के पास दुकानों से वसूली करने पहुंची थी। इस पर पप्पू गुट के किन्नरों ने विरोध किया और कहा कि यह उनका क्षेत्र है। यहां दूसरी ओर से वसूली नहीं की जा सकती। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और फिर सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। मामला बढ़ते ही दोनों गुटों ने बीच सड़क पर ताली बजाते हुए कपड़े उतार दिए और नग्न प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


राहगीरों और दुकानदारों के सामने किन्नरों का यह घिनौना प्रदर्शन देखकर लोग शर्मसार होकर खिसकने लगे। महिलाएं और बच्चे वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, लेकिन किन्नरों की आक्रामकता के आगे असहाय दिखाई दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण गोतनी रोड पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। हालात तब काबू में आए जब प्रयागराज से किन्नर समाज की मुखिया मुस्कान नंद गिरी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पहले तो ताली बजाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। फिर दोनों गुटों को समझाया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर बातचीत की। गौरतलब है कि इससे पहले भी रेखा और अनारकली गुट के बीच सीमा और अधिकार क्षेत्र को लेकर कई बार विवाद हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed