{"_id":"63ee69799b00d45cf50b0034","slug":"two-girl-students-caught-cheating-expelled-two-girl-students-caught-cheating-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : नकल करते पकड़ी गई दो छात्रा, हुई निष्कासित, नकल करते पकड़ी गईं दो छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : नकल करते पकड़ी गई दो छात्रा, हुई निष्कासित, नकल करते पकड़ी गईं दो छात्राएं
Thu, 16 Feb 2023 11:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:05 PM IST
सार
राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर दो छात्राओं को निष्कासित कर दिया गया। आंतरिक सचल दल ने दोनों छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाओं को सील करने के बाद केंद्राध्यक्ष को सौंप दिया।
विज्ञापन
ptatapgarh : यूपी बोर्ड की परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर दो छात्राओं को निष्कासित कर दिया गया। आंतरिक सचल दल ने दोनों छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाओं को सील करने के बाद केंद्राध्यक्ष को सौंप दिया। इसके साथ ही केंद्राध्यक्ष ने निष्कासित हुई छात्राओं की जानकारी विश्वविद्यालय को दी।
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 14 फरवरी से चल रही हैं। बुधवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक कराई गई। बीएड थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक कराई गई। हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज लालगंज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली में परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल ने निगरानी के दौरान दो छात्राओं को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
नकल सामग्री मिलने पर आंतरिक सचल दल ने दोनों छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाओं को सील कर केंद्राध्यक्ष को सौंप दिया। वहीं, केंद्राध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र मिश्र ने दोनों छात्राओं को निष्कासित कर दिया। उत्तर पुस्तिकाओं को नकल सामग्री के साथ विश्वविद्यालय भेज दिया गया। परीक्षा केंद्र पर सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इधर, एमडीपीजी कॉलेज के केंद्राध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि कुल 16 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पीजी कॉलेज पट्टी के केंद्राध्यक्ष डॉ. अखिलेश पांडेय के अनुसार सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन