फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two female students killed in roadway bus collision

Pratapgarh News: रोडवेज बस की टक्कर से सिद्धार्थनगर की दो महिला स्नानार्थियों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two female students killed in roadway bus collision
महाकुंभ से लौट रहे स्नानार्थियों की बोलेरो में मंगलवार की रात बेकाबू रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया। जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के खरेसहा थाना क्षेत्र के सुभई का पुरवा के रहने वाले फूलचंद्र अपने परिवार के साथ महाकुंभ में गंगा स्नान करने गए थे। गंगा स्नान करने के बाद मंगलवार की रात वह बोलेरो से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर आधी रात को जिले की सीमा अमेठी के त्रिसुंडी में सामने से आ रही रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठी 50 वर्षीय प्रमिला और 45 वर्षीय सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल फूलचंद्र उसकी पत्नी मैना देवी, सूर्यनाथ, तारा देवी, नरसिंह मिश्रा, हजारी प्रसाद, गुड़िया को घायल अवस्था में कोहड़ौर सीएचसी लाया, जहां सीएचसी अधीक्षक देवेंद्र प्रताप की देखरेख में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
इसके बाद फूलचंद्र और गुड़िया को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मृत महिलाओं को अमेठी के रामगंज की पुलिस ने सीएचसी भादर अमेठी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed