फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two died due to corona, 395 peoples tested covid positive

शिक्षक समेत दो लोगों की मौत, 395 नए संक्रमित

Thu, 29 Apr 2021 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
two died due to corona, 395 peoples tested covid positive
प्रतापगढ़। कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को 24 घंटे के भीतर जिले में कोरोना संक्रमित शिक्षक और एक महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि 395 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पट्टी के एक ही परिवार के छह सदस्य संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कुंडा के उच्च प्राथमिक विद्यालय रमईपुर में तैनात सहायक अध्यापक चार दिनों पहले संक्रमित हो गए थे। परिजनों ने इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को जांच में कोरोना की पुष्टि की गई। बुधवार सुबह इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। इधर, कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती एक 50 वर्षीय महिला ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया। पट्टी में एक ही परिवार के छह सदस्यों सहित कुल 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रानीगंज में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुंडा में 12 व लालगंज में 27 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सीएचसी संडवाचंद्रिका में एंटीजन किट से जांच में 10 व कोहंडौर सीएचसी में सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर में भी कई लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें महिला अस्पताल के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 2741 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed