{"_id":"577d517b4f1c1b93477fa5e0","slug":"two-die-due-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से मासूम समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा के विरौती गांव में फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर मासूम भाई बहन झुलस गए। सीएचसी इलाज को लाते समय बहन की मौत हो गई, जबकि भाई को रेफर किया गया है। इधर आसपुर देवसरा में एक अधेड़ की भी करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। विरौती गांव निवासी दीपक मौर्य की छह वर्षीय बेटी परी व उसका भाई संदीप बुधवार को कमरे में खेल रहे थे। अचानक फर्राटा पंखा इन बच्चों पर गिर पड़ा। पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। भीतर कमरे में आई मां ने जब नजारा देखा तो वह बदहवास हो उठी। उसकी चीख पर जुटे लोग पंखा हटाकर बच्चों को लेकर सीएचसी पट्टी भागे।
यहां चिकित्सकों ने परी को मृत घोषित कर दिया जबकि संदीप को रेफर किया गया है। इधर देवसरा निवासी रामलाल चौहान (55) भोर में पांच बजे निकला था। बताते हैं कि पड़ोस के ही लोग बांस के सहारे एचटी लाइन का तार खींचकर ले गए हैं। बारिश व हवा के कारण रात में तार बांस समेत जमीन पर आ गिरा। जिसकी चपेट में आकर रामलाल की मौत हो गई। बाद में जब गांव के किसी व्यक्ति की निगाह पड़ी तो उसने इस हादसे की सूचना परिजनों को दी। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर आसपुर देवसरा एसओ बीके शुक्ल भी मौके पर आ गए। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है।