फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two days after the CBI raid, the work in the post office became normal

Pratapgarh News: सीबीआई की छापामारी के दो दिन बाद डाकघर में सामान्य हुआ कामकाज

Fri, 08 Sep 2023 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
Two days after the CBI raid, the work in the post office became normal
कर्मचारियों में है सीबीआई का डर, सावधानी से कर रहे काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। सीबीआई की अपराध शाखा की डाकघर में छापामारी के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को कामकाज सामान्य हो सका। सीबीआई की छापामारी व कर्मचारी के भाग निकलने से डाकघर में दो दिन तक कामकाज लगभग ठप रहा।
लालगंज डाकघर के अभिकर्ता रामचंद्र तिवारी ने सहायक डाकपाल निशांत पांडेय पर 9600 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सीबीआई की अपराध शाखा में मुकदमा दर्ज कराया था। लखनऊ से आई सीबीआई की अपराध शाखा ने बुधवार को लालगंज डाकघर में छापा मारा था। रिश्वतखोरी के आरोप में उप डाकपाल निशांत पांडेय को गिरफ्तार कर आधी रात सीबीआई टीम आरोपी को लेकर लखनऊ चली गई। कार्रवाई के दौरान डाकघर से डाकपाल समेत कई कर्मचारी भयभीत होकर भाग निकले थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीबीआई के भय व कर्मचारियों की कमी के चलते कामकाज ठप रहा। इसके बाद यहां डाकपाल के रूप में शीतला प्रसाद की अस्थायी तैनाती की गई, जिसके बाद शुक्रवार को डाकघर में कामकाज सामान्य रूप से संचालित हो सका। डाक कर्मियों का मानना है कि जल्द ही रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्त में आए निशांत पांडेय से पूछताछ के बाद सीबीआई फिर से डाकघर में छापेमारी कर सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed