फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two crooks caught with eight domestic bombs and five kilos of ganja

आठ देसी बम व पांच किलो गांजा के साथ पकड़े गए दो बदमाश

Tue, 28 Apr 2020 10:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two crooks caught with eight domestic bombs and five kilos of ganja
Two crooks caught with eight domestic bombs and five kilos of ganja - फोटो : PRATAPGARH
आठ देसी बम व पंाच किलो अवैध गांजा समेत दो आरोपियों को पुलिस ने बाग से धर दबोचा। मौके पर बोलेरो व अपाची बाइक भी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराआें में केस दर्ज करते हुए उन्हे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती को सोमवार की रात मुखबिर ने मिश्रपुर पछुआ की बाग कुछ लोग संदिग्ध हालत में खड़े होेने की सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाल ने लीलापुर चौकी प्रभारी अमित सिंह के साथ घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देख बाग में खड़े दो लोग वाहन छोड़कर पैदल ही भागने लगे।
विज्ञापन

पूरी तैयारी के साथ पहुंची पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। मौके पर बोलेरो व अपाची बाइक भी बरामद हो गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास आठ देसी बम व लगभग पांच किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां आरोपियों की पहचान लालगंज कोतवाली के तिलौरी निवासी शहजाद पुत्र कमालुद्दीन व महाराष्ट्र के देवपुरधुले सरदार नगर निवासी हबीब शेख पुत्र नवाब शेख के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उन्हे जेल भेज दिया गया। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों युवक बहुत शातिर हैं। एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने की जानकारी भी पूछताछ में सामने आई। इसकी जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed