फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two criminals were shot in the leg in a police encounter

Pratapgarh News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two criminals were shot in the leg in a police encounter
लीलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ में घायल बदमाश को सहारा देकर ले जाती पुलिस।
पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौर निवासी सलमान ने जानलेवा हमले की शिकायत की थी। आरोप था कि 28 अप्रैल की शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों के साथ वह खेल रहा था। इस बीच चार बाइक पर सवार करीब 11 लोग मौके पर पहुंचे। उसका नाम लेकर गाली देने लगे। हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई।
विज्ञापन

शोर मचाने पर ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग कर रहे लोगों को दौड़ा लिया। इसके बाद आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दिनापट्टी निवासी डब्लू, सराय मकई के जानी उर्फ अफजल, दुल्हेपुर के क्षितिज मिश्रा, कटरा क्षत्रधारी के मयंक त्रिपाठी, सकूहाबाद के शौकीन, बबलू के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी बृजनंदन राय ने बताया कि रात करीब नौ बेज चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में अफजल उर्फ जानी और उसके साथी अरमान शेख को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पैर में गोली लगी है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसपी दीपक भूकर ने आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed