{"_id":"662521b439f81346ff007977","slug":"two-bikes-collide-near-police-booth-elderly-man-dies-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-115844-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस बूथ के करीब दो बाइक में टक्कर, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस बूथ के करीब दो बाइक में टक्कर, बुजुर्ग की मौत
Sun, 21 Apr 2024 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा के समीप बाइकों की आमने सामने की टक्कर में वृद्ध की मौत के बाद जुट
फोटो-44,47
पुलिस बूथ के करीब दो बाइक में टक्कर, बुजुर्ग की मौत
कुंडा- जेठवारा मार्ग पर सब्जी खरीदकर घर लौटने के दौरान हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डेरवा। कुंडा- जेठवारा मार्ग पर रविवार की शाम पुलिस बूथ पर दो बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत हो गई। जिससे घर पर मातम पसर गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे धोनू निवासी शिवशरण पटेल (60) रविवार की शाम बाइक से डेरवा बाजार सब्जी खरीदने आए थे। परिजनों के मुताबिक सब्जी खरीदने के बाद वह बाइक लेकर घर की ओर लौटने लगे। डेरवा बाजार के करीब बने पुलिस बूथ के पास सामने से आ रही बाइक ने शिवशरण की बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निकला। शिवशरण राजमिस्त्री थे। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद बाइक सवार की तलाश में जुटी रही। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।