फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two bike riders killed in accidents

दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार की मौत

Sat, 24 Oct 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 24 Oct 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
कुंडा(ब्यूरो)। अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के रजनपुर गांव निवासी महाबीर पटेल (30) पुत्र कल्लू बुधवार देर शाम ससुराल जा रहा था। चौसा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। दूसरे दिन पहचान होने पर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी प्रशांत द्विवेदी (35) किसी काम से बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान सामने आ रही मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को फोन किया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बारजा गिरने से तीन घायल
कुंडा(ब्यूरो)। बारजा गिरने से तीन लोग घायल हो गए। इनको कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हथिगवां थाना क्षेत्र के विषहिया निवासी होरीलाल अपना घर बनवा रहा था। गुरुवार को बारजे के पास दीवार काटकर वह खिड़की लगाने की जगह बना रहा था। इस दौरान अचानक बारजा दीवार समेत नीचे गिर गया। इससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में राजगुरू निर्मल (24), खेमइलाल (38) निवासी उदई मिश्र का पूरा, शिवलोचन (34) निवासी बिषहिया शामिल हैं। खेमइलाल के दोनों पैर खराब हो चुके थे। इसके चलते उसे एनटीपीसी ऊंचाहार ले जाया गया।
विज्ञापन


पूजा का सामान लेने गया अधेड़ गायब
मानिकपुर (ब्यूरो)। पूर्णाहुति के लिए पूजा का सामान लेने गया एक अधेड़ गायब हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल रहा है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव निवासी रामनरेश पटेल (50) गुुरुवार को पूजा की सामग्री लेने मानिकपुर बाजार के लिए निकला था। वह शाम तक लौटा ही नहीं। उसकी पत्नी बीडीसी सदस्य का चुनाव भी लड़ रही है। ऐसे में लोगों को आशंका है कि कहीं किसी ने उसके अनहोनी तो नहीं हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में तोड़फोड़ से लोगों में आक्रोश
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के पुराना कुंडा में स्थित काली मंदिर में दशहरे की पूर्व की रात्रि में कुछ लोगों ने टाइल्स तोड़ दी। इसके साथ ही मंदिर में गंदगी भी फैलाई। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पर भारी भीड़ भी इकट्ठी हो गई। पुलिस ने टाइल्स दुरुस्त कराई और मंदिर को भी साफ कराया। तब जाकर मामला कुछ शांत हुआ। इस बारे में कोतवाल आरके सिंह चंदेल का कहना है कि गंदगी जानवर ने फैलाई है। उसे भगाने के चक्कर में किसी ने पत्थर मारा होगा। इससे टाइल्स टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed