{"_id":"60d229018ebc3ec85e0d6e09","slug":"two-arrested-with-fake-chemical-for-ripening-mangoes-pratapgarh-news-ald3090206100","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम पकाने के नकली केमिकल के साथ दो गिरफ्तार,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम पकाने के नकली केमिकल के साथ दो गिरफ्तार,
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद फल पकाने का नकली केमिकल।
- फोटो : PRATAPGARH
आम व दूसरे फलों को पकाने में इस्तेमाल होने वाले नकली केमिकल लेकर आए दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से 200 पेटी केमिकल बरामद हुआ। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
गाजियाबाद के बापूधाम मधुबन थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी संजीव कुमार जाधव ने सोमवार की शाम नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि उनकी कंपनी गोल्ड रिप इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड मेरठ द्वारा आम व अन्य फलों को पकाने के लिए प्रयोग होने वाला केमिकल गोल्ड रिप इथलीन रिपेनर आसरटेड तैयार किया जाता है। इसका हूबहू नकली उत्पाद श्री ओम गैस एंड केमिकल्स नाम की कंपनी गाजियाबाद द्वारा बेचा जा रहा है। कंपनी के लोग लखनऊ में केमिकल उतारने के बाद प्रतापगढ़ सप्लाई देने आए हैं।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने भुपियामऊ ओवरब्रिज के पास नकली केमिकल लदे डीसीएम को दबोच लिया। पूछताछ में अभय कुमार निवासी सरोतर थाना डुमरियाघाट पूर्वी चंपारण बिहार ने बताया कि वह कंपनी में सेल्स एक्जिक्यूटिव के पद पर कार्यरत है। यह फैक्ट्री केशव मोदी की है।
विज्ञापन
उसे केवल आर्डर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। 150 पेटी केमिकल लखनऊ में उतारकर 200 पेटी केमिकल प्रतापगढ़ पहुंचाने आए थे। पुलिस ने संजीव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभय कुमार व चालक मोइन निवासी कोरिहर थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली को जेल भेज दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि नकली केमिकल से फल पकाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।