फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two arrested with 15 million statue Ashtdhatu

15 करोड़ की अष्टधातु की मूर्ति के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2014 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Fri, 12 Dec 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
 क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने जौनपुर से चोरी की गई 15 किलो की अष्टधातु की मूर्ति के साथ दो चोराें को गिरफ्तार किया है। दोनाें उसे बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने चिलबिला मोड़ से दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पट्टी की ओर से आ रहे मूर्ति चोराें को पकड़ने के लिए चिलबिला में घेराबंदी की।
विज्ञापन


मनोज के साथ मौजूद टीम के सदस्य शैलेंद्र सिंह, अजय शुक्ला, मनोज सिंह, विनोद दुबे, अनिल सिंह आदि ने मुखबिर के इशारे पर दो लोगाें को दबोच लिया। उनके पास से अष्टधातु की करीब 15 किलो की मूर्ति बरामद हुई। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम प्रदीप सिंह निवासी पंडरी, सुजानगंज जौनपुर और रिक्कू दुबे, निवासी दौलतपुर खुटहन जौनपुर बताया। पूछताछ में बताया कि उन्होंने 23 फरवरी 2014 को यह मूर्ति जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव से चोरी की थी। वहां से लक्ष्मण और सीता की मूर्ति पहले ही चोरी हो गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मूर्ति की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed