{"_id":"63ea83783db69b950e0e6c63","slug":"two-accused-involved-in-theft-of-bike-and-houses-arrested-pratapgarh-news-c-3-1-55456-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बाइक व मकानों में चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बाइक व मकानों में चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 14 Feb 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अलग- अलग स्थानों से छह बाइक चुराने व पंपिंग सेट का इंजन चोरी के दो आरोपियों को दबोच लिया। उनकी निलशानदेही पर पुलिस ने छह चोरी की बाइक व पंपिगसेट का सामान बरामद करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
मानधाता पुलिस ने सोमवार की रात एक बैंक के करीब चोरी की बाइक के साथ मानधाता बाजार के संजय कुमार वैश्य व मिंटू उर्फ आनंद को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
उनकी निशान देही पर बुलेट, पल्सर सहित चोरी की गई छह बाइकें बरामद की गईं। आरोपियों के कब्जे से पंपिंग सेट से चोरी किया गया इंजन भी बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह बाइक चोरी कर कबाड़ में बेचने का काम करते हैं। आरोपियों की गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस कुछ अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है।