{"_id":"65b756f2136502b3950503c3","slug":"tulsi-express-collided-with-bike-a-major-accident-was-avoided-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : बाइक से टकराई तुलसी एक्सप्रेस, एक किमी तक घसीटते हुए ले गई, ट्रेन पटरी से उतरने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : बाइक से टकराई तुलसी एक्सप्रेस, एक किमी तक घसीटते हुए ले गई, ट्रेन पटरी से उतरने से बची
Mon, 29 Jan 2024 01:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:12 PM IST
सार
प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बड़ा हादसा होते होते बच गया। रेलवे ट्रैक में फंसी बाइक ट्रेन से टकराकर एक किलोमीटर तक घसिटते हुए चली गई। संयोग से ट्रेन आने के पहले ही युवक बाइक छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विश्वनाथगंज स्टेशन के पास ट्रेन बाइक से टकरा गई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के करीब सोमवार को बड़ा ट्रेन हादसा होते होते बच गया। दानपुर के करीब रेलवे पटरी पार कर रहा युवक तुलसी एक्सप्रेस करीब देख से बाइक छोड़कर भाग गया। ट्रेन से टकराई बाइक करीब एक किलोमीटर तक घिसटती रही। सूचना मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी वाहन स्वामी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मुंबई से अयोध्या जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस सोमवार सुबह करीब 10.40 बजे विश्वनाथगंज स्टेशन से प्रतापगढ़ जा रही थी। दानपुर गांव के करीब रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की बाइक पटरी में फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी बाइक नहीं निकल सकी।
विज्ञापन
इस बीच तुलसी एक्सप्रेस आती देख युवक बाइक छोड़ पटरी से दूर खड़ा हो गया। ट्रेन से बाइक टकराकर फंस गई। बाइक उसमें फंसकर एक किलोमीटर दूर बबुरहा भीलमपुर के पास तक गई। अयोध्या के ट्रेन पायलट सीबी यादव ने रोका। ग्रामीणों की मदद से इंजन के आगे फंसी बाइक को निकाला जा सका। बाइक निकलने के बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक शमीम ने बताया कि ट्रेन पायलट का मेमो मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी को सूचना भेज दी गई। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। बाइक टकराने से ट्रेन के इंजन में कोई समस्या नहीं आई।
ग्रामीणों ने निकलवाई बाइक, वीडियो किया वायरल
तुलसी एक्सप्रेस के इंजन से टकराई बाइक एक किमी तक घसीटती रही। जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाइक इंजन के आगे लगे सेफ्टी गार्ड में फंसी थी। ट्रेन रुकने पर यात्रियों को हादसे की जानकारी हुई। करीब 10 मिनट के बीच बाइक को ट्रेन के इंजन से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।