{"_id":"6afe0c1eb601c57baa0fe772","slug":"true-love-and-dedication-are-the-ultimate-test-of-friendship-dharmaraj-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1024-182593-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चा प्रेम और समर्पण ही मित्रता की सबसे बड़ी कसौटी : धर्मराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चा प्रेम और समर्पण ही मित्रता की सबसे बड़ी कसौटी : धर्मराज
Thu, 19 Nov 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
करमाही गांव में कथा के अंतिम दिन कथा कहते व्यास धर्मराज तिवारी महराज
करमाही गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा पुराण के अंतिम दिन बुधवार को कथा व्यास धर्मराज तिवारी ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष के प्रसंगों का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की मिसाल पूरा विश्व देता है। मित्रता में अमीरी और गरीबी का कोई भेद नहीं होता, बल्कि सच्चा प्रेम और समर्पण ही मित्रता की सबसे बड़ी कसौटी है। मौके पर विशाल सिंह, सुरेश सिंह, रीता सिंह, वेद प्रकाश सिंह, विजय नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, अखिलेश बहादुर सिंह और दिनेश शर्मा आदि रहे।
कृष्ण की बाल लीला का बताया महत्व
बरहुआ भोजपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथा व्यास आचार्य पं. सत्यम ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला और गोवर्धन महोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने माखन चोरी, ग्वाल-बालों के साथ क्रीड़ा सहित भगवान की विभिन्न बाल लीला का वर्णन किया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अहंकार दूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर धारण किया था। मौके पर रावेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गावती सिंह, डॉ. रामसिंह, डॉ. श्याम सिंह, जयसिंह, ननकू तिवारी, त्रिभुवन सरोज आदि रहे।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे
दूल्हेपुर कटरा छत्रधारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास रामकृष्ण दास ने गजानन मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन चरित्र और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। मौके पर पं. रामसेवक त्रिपाठी, सुशीला देवी, धीरेन्द्र पांडेय, अरविन्द पांडेय, हरिकेश त्रिपाठी, डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी, नवनीत त्रिपाठी और लल्लूराम मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --