फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trucks kept trampling the body of the woman overnight on the highway

हाईवे पर रातभर महिला के शव को रौंदते रहे ट्रक

Wed, 13 Jan 2021 12:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Trucks kept trampling the body of the woman overnight on the highway
प्रतापगढ़ : हाईवे पर रातभर
विज्ञापन

महिला के शव को रौंदते रहे ट्रक
खून से लाल हो गई सड़क, झाड़ू लगाकर पुलिस ने क्षत-विक्षत अंगों को किया एकत्र
हाईवे पर गश्त करने वाली पुलिस भी रही अनभिज्ञ, सुबह हो सकी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। भागदौड़ भरी जिंदगी में संवेदनशीलता बहुत पीछे छूट गई है। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर रंगौली कनिस्ता के करीब हादसे का शिकार हुई एक महिला के शव को ट्रक रातभर रौंदते रहे, जिससे पूरी सड़क खून से लाल हो गई। सुबह जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने झाड़ू लगाकर क्षत-विक्षत शव के अवशेष को पोटली में एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके से मृतका की साड़ी मिली है।

नगर कोतवाली के रंगौली कनिस्ता में सोमवार की देर रात एक अज्ञात महिला प्रयागराज से भुपियामऊ की ओर आ रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। रात के समय आसपास के लोग भी गहरी नींद में सो रहे थे। बाइक सवारों का आवागमन भी कम था, जिसके चलते रात भर महिला का शव सड़क पर पड़ा रहा और वाहन शव को रौंदते रहे। खास बात यह रही कि हादसे की भनक हाईवे पर चेकिंग करने वाली पुलिस के साथ ही चीता मोबाइल को भी नहीं लगी। शव पर कई वाहनों के गुजरने से काफी दूर तक सड़क खून से लाल हो गई। मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने पर भुपियामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद दूर-दूर तक महिला के बिखरे शव के टुकड़े को झाड़ूू लगाकर एकत्र करती रही। मौके से शव के करीब ही फटी हुई साड़ी मिली, जिससे शव महिला के होने की बात साफ हो सकी। क्षत विक्षत शवों के टुकड़ों की पोटली बनाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी नगर कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि देर रात घटना हुई थी। प्रयागराज से आने वाले वाहनों की अनदेखी के कारण महिला के शव की दुर्गति हुई है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed