फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck ran over bike riding cousins on the highway, creating chaos in the family

Pratapgarh : हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 25 Nov 2022 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 07:46 PM IST
सार

मानधाता थाना क्षेत्र के बबुरहा में राममिलन की लड़की की शादी थी। जिसमे शामिल होने के लिए प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के करकटेपुर निवासी अशोक कुमार (57) अपने चचेरे भाई अजीत कुमार (43) आए थे। देर रात दोनों बाइक से घर के लिए निकले।

विज्ञापन
Truck ran over bike riding cousins on the highway, creating chaos in the family
प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर राजगढ़ में बृहस्पतिवार की रात बेकाबू ट्रक ने वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे चचेरे भाइयों को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन



मानधाता थाना क्षेत्र के बबुरहा में राममिलन की लड़की की शादी थी। जिसमे शामिल होने के लिए प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के करकटेपुर निवासी अशोक कुमार (57) अपने चचेरे भाई अजीत कुमार (43) आए थे। देर रात दोनों बाइक से घर के लिए निकले। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर राजगढ़ टाइनी शाखा के सामने से बाइक घुमाकर प्रयागराज की ओर मुड़ रहे थे। तभी सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और उनके ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया।
विज्ञापन



घटनास्थल पर ही अजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अशोक को उपचार के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजा। इलाज के दौरान अशोक की भी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन व रिश्तेदार रोते बिलखते पहुंचे। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी वाले घर में फैला मातम
बबुराहा निवासी राममिलन की बेटी की शादी की खुशी में हर कोई चहक रहा था। मगर जैसे ही हादसे की जानकारी घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मंगलगीत बंद हो गया। हर कोई घटनास्थल की ओर भागा। सादगी से शादी की रस्म अदा की गई।


आईटीआई छात्र की मौत से बिखर गया माता पिता का सपना

कंधई थाना क्षेत्र के दारीमाधो पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की रात हादसे में आईटीआई छात्र की मौत के बाद माता पिता का सपना बिखर गया। पूरा परिवार उसकी मौत से टूट गया। कंधई थाना क्षेत्र के सोनाही लक्ष्मणपुर गांव निवासी संदीप सिंह (23) बृहस्पतिवार की रात अपने बहनोई दीपक सिंह (32) निवासी कुसेमर कुंडा और दोस्त मोहित (25) निवासी महारागंज जौनपुर के साथ बिहारगंज दोस्त के घर के लिए निकले। दारीमाधो पेट्रोल पंप के पास अचानक नीलगाय से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप बाइक के साथ काफी दूर तक घसीटता ही रहा। जिससे उसकी मौत हो गई।


रिश्तेदार दीपक व मोहित समेत संदीप को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज लाया गया। डाक्टर के मृत घोषित करने के बाद भी परिजन संदीप समेत सभी को लेकर प्रयागराज ले गए। जहां डाक्टरों के मृत घोषित करने के बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। मां करुणा सिंह बेटे की मौत पर रोते हुए बेहोश हो जा रही थीं। पिता रामाश्रय ने बताया कि आईटीआई करने के बाद संदीप नौकरी की तलाश में था। उसके लिए उन लोगों ने कई सपने देखे थे। मगर वह उनकी जिंदगी में ही बिखर गया। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

फूल तोड़ने के दौरान गड्ढे में गिरने से पुजारी की मौत
पूजा के लिए फूल तोड़ने के दौरान पुजारी की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के बघेवरा गांव निवासी राम नरेश पटेल गांव में स्थित शंकर जी के मंदिर में पुजारी थे। वह मंदिर में रहकर पूजा पाठ करते थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह पूजा के लिए मंदिर के पीछे फूल तोड़ने गए थे। जहां पैर फिसलने पर वह गड्ढे में जा गिरे। कुछ देर बाद मंदिर में पूजा करने वाले पहुंचे। वे पुजारी को खोजते हुए पीछे पहुंचे तो दंग रह गए। शोर शराबा पर परिजन भी पहुंच गए। लोगों ने पुजारी को लेकर गौरा अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौट गए। 

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत 
कुंडा कोतवाली के मवई गांव निवासी राजू यादव (30) शाम को भैंसों को चराने के लिए लेकर निकला था। करीब 5.30 बजे वह उन्हें घर ले जाने लगा। इसी बीच ट्रेन आ गई। ट्रेन को देखकर भैंस भड़क कर रेलवे ट्रैक पर चली गई। उसे वहां से हटाने के लिए राजू गया तो वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे भैंस, उसका बच्चा व राजू यादव की मौके पर मौत हो गई। घटना देख रहे लोगों ने परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और शव देख बिलख पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed