फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck hit by high tension line, laborer crushed to death, accident during road construction

Pratapgarh : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, मजदूर की दबकर मौत, सड़क निर्माण के दौरान हादसा

Thu, 27 Nov 2025 04:42 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Nov 2025 04:42 PM IST
सार

सामग्री उतरते समय ट्रक अनजाने में ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के डर से ट्रक चालक घबराकर ट्रक को आगे बढ़ा गया। इसी दौरान सामने खड़े मजदूर गोविंद पटेल ट्रक के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Truck hit by high tension line, laborer crushed to death, accident during road construction
घटनास्थल पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद।

विस्तार

महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय रायमती नरियावा गांव में गुरुवार को सड़क निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा था तभी जेठवारा थाना क्षेत्र के केवल का पुरवा डेरवा निवासी मजदूर गोविंद पटेल ट्रक पर सड़क निर्माण सामग्री लेकर स्थल पर पहुंचा और मटेरियल उतरवा रहा था।

विज्ञापन


सामग्री उतरते समय ट्रक अनजाने में ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने के डर से ट्रक चालक घबराकर ट्रक को आगे बढ़ा गया। इसी दौरान सामने खड़े मजदूर गोविंद पटेल ट्रक के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद ठेकेदार और अन्य कर्मियों ने आनन-फानन में घायल को निजी वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूर काम छोड़कर घटनास्थल से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed