{"_id":"69f10d99a85fcb7ab4040268","slug":"truck-drivers-son-to-do-net-bowling-for-rajasthan-royals-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1042-166524-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रक ड्राइवर का बेटा राजस्थान रॉयल्स के लिए करेगा नेट बॉलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रक ड्राइवर का बेटा राजस्थान रॉयल्स के लिए करेगा नेट बॉलिंग
विज्ञापन
मानधाता के पूरे लाल निवासी ट्रक चालक मो.इबरार के बेटे सुहैल खान का चयन आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर के तौर पर हुआ है। अब वह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नेट पर बॉलिंग करेंगे। उनसे क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगे। बेटे की चयन की जानकारी घर पहुंची तो परिजन खुशी से झूम उठे। उन्होंने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
दो बहनों के इकलौते भाई सुहैल ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। परिजनों ने बताया कि सुहैल बचपन से ही क्रिकेट का दीवाना था। वह अपने मामा के साथ कुछ दिनों के लिए सूरत गया था। वहां पर यूसीए में कोच योगेश व विमल ने दो माह तक क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं। इसके बाद वह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट की बारीकी सीखता रहा।
सुहैल की मां सबीना बानो गृहिणी और पिता ट्रक चालक हैं। सुहैल की इस कामयाबी पर अनवारुल हक, कलीम, इसरार, रईस, इरशाद, अनीस, अतीक ने बधाई दी है।