{"_id":"694cedce6fb7be0d350b3740","slug":"truck-driver-from-pratapgarh-dies-in-a-tragic-accident-in-karnataka-collision-with-a-bus-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : कर्नाटक में हुए दर्दनाक हादसे में प्रतापगढ़ के ट्रक चालक की मौत, बस से हुई भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : कर्नाटक में हुए दर्दनाक हादसे में प्रतापगढ़ के ट्रक चालक की मौत, बस से हुई भिड़ंत
Thu, 25 Dec 2025 01:24 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:24 PM IST
सार
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी श्यामलाल के बेटे कुलदीप (24) की कंटेनर व बस की आमने सामने टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कुलदीप। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी श्यामलाल के बेटे कुलदीप (24) की कंटेनर व बस की आमने सामने टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कुलदीप रोजी-रोटी के सिलसिले में दक्षिण भारत के बंगलौर व कर्नाटक में रहकर ट्रक चलाते थे। बुधवार की रात चित्रदुर्ग के समीप अनियंत्रित बस कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी थी। चालक कुलदीप की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों द्वारा बचाव कार्य के साथ मामले की जानकारी चित्रदुर्ग पुलिस को दी गई। आधार कार्ड से कुलदीप की पहचान कराई गई। मोबाइल से सूचना परिजनों को दी गई तो कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को सुबह कुलदीप के भाई सहित अन्य संबंधी चित्रदुर्ग के लिए रवाना हो गए। कुलदीप दो भाई हैं। बड़े भाई गांव में पिता के साथ रहकर खेती-बाड़ी का काम करतें हैं। कुलदीप की शादी इसी साल मई में हुई थी।
विज्ञापन