फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Truck colided with car at raniganj highway, 2 died, eight injured

हाईवे पर ट्रक-कार की टक्कर में संभल के दो दर्शनार्थियों की मौत

Fri, 05 Mar 2021 01:08 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Truck colided with car at raniganj highway, 2 died, eight injured
रानीगंज के राजापुर खरहर में ट्रक से टकराई कार। - फोटो : PRATAPGARH
रानीगंज/पृथ्वीगंज(प्रतापगढ़)। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर राजापुर खरहर के पास बृहस्पतिवार भोर में तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में संभल के तीन दर्शनार्थियों की मौत हो गई, जबकि कार सवार आठ लोग घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बच्ची पिंकी (1) की भी मौत हो गई। कार सवार सभी श्रद्धालु संभल जिले से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए वाराणसी जा रहे थे। खबर मिलने के बाद परिजन प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

संभल जिले के गिन्नौर थाना क्षेत्र के भोजराजपुर निवासी नरेश पाल (50) अपने परिवार व करीबी लोगों के साथ बुधवार को बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए कार से वाराणसी के लिए निकले। बृहस्पतिवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर खरहर के करीब उनकी कार सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ गई। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और भागकर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले। टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीण पुलिस को सूचना देने के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने लगे। दरवाजे को तोड़कर लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस व दूसरे वाहन से नरेश पाल, गब्बर (45), परशुराम (25), रमेश (30) निवासी भोजराजपुर, बीरपाल (30), पूजा (26) पत्नी वीरपाल, पिंकी (1), अंकित (2) निवासी हरियरी, विवेक (28) निवासी शिवराजपुर व एक 30 वर्षीय अज्ञात को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने गब्बर, पिंकी व अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। खबर मिलने पर परिजन रोते हुए घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। रानीगंज पुलिस ने दोनों शवों को मर्चरी भेज दिया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि परिवार के लोगों के आने के बाद दूसरे शव की शिनाख्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed