फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Troubled young man committed suicide by jumping into the river

बीमारी से परेशान युवक ने नदी में कूदकर दी जान

Sun, 07 Nov 2021 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Troubled young man committed suicide by jumping into the river
सिंघनी घाट सई नदी में कूदने से मृत जयराम सरोज। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
शुक्रवार को बीमारी से परेशान जयराम सरोज (44) ने सई नदी में कूदकर जान दे दी। दूसरे दिन उसका शव नदी में उतराया मिला। जिसे देखते ही परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सांगीपुर थाना क्षेत्र के इटौरा पहाड़पुर के रहने वाले जयराम सरोज पंजाब स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। करीब चार माह पूर्व वह भट्टे पर ही आग की चपेट में आने से झुलस गया था।
विज्ञापन

कुछ दिन पंजाब में इलाज कराने के बाद वह अपने गांव इटौरा पहाड़पुर लौट आया। अब वह घर पर रहकर इलाज करा रहा था। इलाज कराने के दौरान उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब होती चली गई। आर्थिक तंगी के चलते वह अपना इलाज सही तरीके से नहीं करा पा रहा था। शुक्रवार की देर शाम वह साइकिल से अपने घर से करीब 5 किलोमीटर दूर अंतू- सांगीपुर सीमा पर सिंघनी घाट सई नदी पुल पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के ऊपर से वह सई नदी में कूद गया। राहगीरों की सूचना पर अंतू व सांगीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकरर छानबीन करने लगी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस रात में भी शव की खोजबीन करती रही। शनिवार दोपहर गोताखोरों ने जयराज का शव नदी से खोज निकला। शव देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed