फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Troubled by chain pulling at Chilbila Junction

Pratapgarh News: चिलबिला जंक्शन पर चेन पुलिंग से परेशान आरपीएफ ने चलाया अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Troubled by chain pulling at Chilbila Junction
चिलबिला जंक्शन पर आए दिन पद्मावत एक्सप्रेस की चेन पुलिंग से परेशान आरपीएफ ने रविवार को अभियान चलाया। चेन पुलिंग करने वाले तो पकड़ में नहीं आए, लेकिन 12 अन्य को सजा भुगतनी पड़ी। चेन पुलिंग करने के आरोप में जुर्माना भरना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से मां बेल्हादेवी जंक्शन पद्मावत एक्सप्रेस का ठहराव चिलबिला जंक्शन पर नहीं होता है। इसके बावजूद शायद ही ऐसा कोई दिन होता है, जिस दिन चिलबिला में पद्मावत एक्सप्रेस चेनपुलिंग का मामला सामने न आता हो। इससे आरपीएफ परेशान हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर आरपीएफ के जवान पद्मावत के आने के समय चिलबिला जंक्शन पहुंचे। इसी बीच किसी ने पद्मावत एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब बच्चों, महिलाओं के साथ बुजुर्गों को मिलाकर 40 यात्री ट्रेन से उतरे। इनमें से 12 संदिग्धों को आरपीएफ ने पकड़कर थाने लेकर आई। जुर्माना लेने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार मांग के बाद भी पद्मावत और इंटरसिटी का नहीं हुआ ठहराव
चिलबिला जंक्शन पर पद्मावत और इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता से लगातार लोग करते रहे, इसके बाद भी ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ।

चिलबिला जंक्शन पर यदि पद्मावत एक्सप्रेस की नियमित चेन पुलिंग हो रही है तो गलत है। इसके बारे में एसएस से बात करने के बाद दो मिनट के लिए ठहराव का प्रयास किया जाएगा।
- एसएम शर्मा, डीआरएम, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed