{"_id":"5ddd7ebc8ebc3e54a64f54cb","slug":"triple-happiness-in-girls-category-double-success-in-curb-in-boys-pratapgarh-news-ald2612731151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिक वर्ग में खुशी को तिहरी, बालक वर्ग में अंकुश को मिली दोहरी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिक वर्ग में खुशी को तिहरी, बालक वर्ग में अंकुश को मिली दोहरी सफलता
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में लम्बी कूद में प्रतिभाग करती छात्रा।
- फोटो : PRATAPGARH
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 50, 100, 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में संडवा चंद्रिका की खुशी अव्वल रही, तो बालक वर्ग में गौरा के अंकुश सरोज ने 50 और 100 मीटर दौड़ में सभी को पीछे छोड़ दिया। दिन भर हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला स्काउट गाइड मास्टर बाल कृष्ण सिंह गौतम ने किया।
स्टेडियम में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तीन दिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 17 विकास खंडों के बच्चे प्रतिभाग करने पहुंचे। पहले दिन हुई दौड़ प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में आर्यन गौतम और बालिका वर्ग में अंजली यादव, लंबी कूद में मानधाता की गुलशमा प्रथम, बालक वर्ग में लालगंज के आकाश ने बाजी मारी।
मिडिल स्कूलों के बच्चों ने 100 मीटर दौड़ में मंगरौरा की रिमझिम प्रथम, शिवगढ़ के फरहान दूसरे, 200 मीटर दौड़ में लालगंज के गुलशन प्रथम, बालिका वर्ग में गौरा की सोनी प्रथम, 400 मीटर दौड़ में गौरा की श्वेता प्रथम, बालक वर्ग में पट्टी के शिवम सरोज प्रथम, बालिका वर्ग छह सौ मीटर दौड़ में श्वेता प्रथम, बालक वर्ग में लालगंज के गुलशन अव्वल रहे।
विज्ञापन
इसके पूर्व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर रघुराज बहादुर सिंह, राम कुमार सिंह, सुदीप पांडेय, सुशील सिंह, मंजू सिंह, इंद्रसेन सिंह, आदित्य, सुरेंद्र पांडेय, राजेश सिंह, खुर्शीद, शकील, राजेंद्र पांडेय, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, संजीव शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH