फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tricolor hoisted proudly on Republic Day

Pratapgarh News: गणतंत्र दिवस पर शान से फहरा तिरंगा, डीएम ने ली परेड की सलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted proudly on Republic Day
जिले में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलीम ली। उन्होंने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करके कर्मचारियों को भ्रष्टाचार को समाप्त करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में सुबह साढ़े नौ बजे परेड की सलामी लेने के बाद डीएम ने कहा कि हम आज पूरे विश्व के अग्रणी देशों की पंक्ति में खड़े हैं। परेड में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले परेड कमांडर प्रथम पुलिस उपाधीक्षक अमरनाथ गुप्ता, परेड कमांडर द्वितीय उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस महेंद्र कुमार, परेड कमांडर तृतीय उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस मन्नू लाल गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार टोली कमांडर विनय कुमार सिंह, राजीव वर्मा, अनूप कुमार यादव, सचिव पटेल, अमरेश कुमार यादव, दिव्यांशी यादव, राजेश कुमार पाल, विवेक कुमार, राजकुमार को सम्मानित किया गया। डीएम और एसपी ने महिला सहायता प्रकोष्ठ में काउंसलर डाॅ. पीयूषकांत शर्मा, डाॅ. श्रद्धा सिंह, डाॅ. नमिता पांडेय को सम्मानित किया। मुख्यालय यूपी 112 में सराहनीय कार्य के लिए आरक्षी शिव प्रकाश, सुशील कुमार, प्रदीप यादव, होमगार्ड चालक वीरेंद्र कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सरोज, लालजी कनौजिया को सम्मानित किया गया। दो संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने पर विजय सरोज को जागरूक नागरिक होने का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिला सत्र एवं न्यायाधीश अब्दुल शाहिद, एसपी सतपाल अंतिल को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों सीजेएम प्रदीप शुक्ला, सीडीओ नवनीत सेहारा, एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, सीआरओ राकेश कुमार गुप्ता, प्रधान लिपिक प्रदीप श्रीवास्तव का नाम शामिल है। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्याम सुंदर शुक्ल ने किया। इस मौके पर माही सिंह एवं प्रियांशु सिंह द्वारा ‘‘मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे’’ गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में सांसद संगम लाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह, पूर्व विधायक धीरज ओझा, विवेक उपाध्याय मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित पुलिसकर्मी

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न से मुख्य आरक्षी विनोद पांडेय, चंद्रभान प्रसाद तथा पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न सिल्वर से कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार सेठ को सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने अति उत्कृष्ट सम्मान चिह्न से उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस श्याम सुंदर सिंह, उप निरीक्षक रमेश कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी भगवान राय, मुख्य आरक्षी वर्तमान में उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। रेडियो कर्मियों को वर्ष 2022 का गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट पदक से प्रधान परिचालक वीरेंद्र कुमार पाल व उत्कृष्ट पद से राम प्रकाश सिंह को सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन

जिलाधिकारी संजीव रंजन, एसपी सतपाल अंतिल , सीडीओ नवनीत सेहारा ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पहुंचकर वीरगति प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वहां पर उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रित को अंगवस्त्रम् व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर दिनेश कुमार मिश्र, रामआसरे सिंह, प्रमोद पांडेय मौजूद रहे।


इनसेट
निरीक्षक अब्दुल कलाम को मिला सम्मान

रखहा। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के रामपुर कुर्मियां गांव के अब्दुल कलाम कानपुर देहात के थाना डेरापुर हिंदी प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनात हैं। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर गणतंत्र दिवस पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने उन्हें प्रशस्ति सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed