{"_id":"2e962b916b872de995ba3fbd743b5bf2","slug":"trick-of-state-government-from-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे की सरकार ने शिक्षकों से किया छल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे की सरकार ने शिक्षकों से किया छल
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) के जिला सम्मेलन में सपा सरकार को कोसा। कहाकि सरकार बनने के बाद सपा के नेता अपना वादा भूल गए। इस बार भी बजट में वित्तविहीन शिक्षकों के लिए कोई अलग से प्रावधान नहीं किया गया। इसके चलते शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य नहीं करेंगे।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लालबिहारी यादव ने कहाकि सपा ने विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने पर वित्तविहीन शिक्षकों के जीविकोपार्जन की व्यवस्था होगी। इंटर तक की शिक्षा देने वाले शिक्षकों को मानदेय दिया जाएगा। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि तीन साल बीतने को भी है लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया।
शिक्षकों ने सम्मेलन में ऐलान किया सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में वे बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य नहीं करेंगे। इस मौके पर अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी, शशिभाल त्रिपाठी, धनंजय तिवारी, रामफेर राव, अनिरुद्ध कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, चिंतामणि मिश्रा, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र, राकेश सिंह, मनीष कुमार मिश्रा, बजरंगबली, कुलदीप त्रिपाठी, प्रभात मिश्रा, सुभाषचंद्र पांडेय, महादेव पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।