फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   tree fell on track, 45 min obstructed root

ट्रैक पर गिरा पेड़, पौन घंटे बाधित रहा रूट

Wed, 27 Jun 2018 11:49 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 27 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर स्थित मिसरौली रेलवे स्टेशन के पास काटने के दौरान एक पेड़ रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। इससे करीब पौन घंटे तक रेलमार्ग बाधित रहा। लखनऊ-प्रतापगढ़ की ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।  
विज्ञापन


लखनऊ-प्रतापगढ़ रेललाइन का इन दिनों विद्युतीकरण हो रहा है। इसके लिए रेलवे लाइन के किनारे स्थित पेड़ों को कटवाया जा रहा है। बुधवार को मिसरौली रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ काटने के दौरान रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। इससे रेलमार्ग बाधित हो गया। इससे पौन घंटे मार्ग बाधित रहा। करीब पौन घंटे के बाद ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाया गया। टूटी लाइन व विद्युत पोल को ट्रैक से दूर किया गया। तब कहीं जाकर ट्रेनों का आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


रेलमार्ग बाधित होने के कारण अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल को चिलबिला, लखनऊ-प्रयाग वन पीआरएल को जगेशरगंज, बनारस से देहरादून को जाने वाली जनता को अंतू रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। वहीं अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, देहरादून बनारस जनता एक्साप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन को गौरीगंज व अमेठी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल 11 घंटे, पद्मावत आठ घंटे की देरी से पहुंची
प्रतापगढ़। भोपाल से चलकर प्रतापगढ़ को आने वाली भोपाल एक्सप्रेस बुधवार को 11 घंटे लेट रही। वहीं अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल तीन घंटे, देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस चार घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed