{"_id":"a1e1ca5c3c1069a2abf1c4c3a84f4c19","slug":"treasury-encroachment-removed-from-the-intersectio-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेजरी चौराहे से करनपुर तक हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेजरी चौराहे से करनपुर तक हटा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 22 Jan 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों से गुरुवार को अचानक अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ हुआ। इससे गुमटी दुकानदार अपनी दुकानें लेकर भागते रहे। ट्रेजरी चौराहे से लेकर करनपुर तक अतिक्रमण हटाया गया।एसडीएम सदर जेपी मिश्रा दोपहर बाद नगर पालिका के कर्मचारियों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए निकले। कई दिनों से बंद कार्रवाई अचानक शुरू होने से हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में गुमटी दुकानदार अपनी दुकानें समेटने लगे। दुकानों के बाहर निकले टिनशेड तोड़ दिए गए। अवैध कब्जों को नगर पालिका कर्मी जेसीबी से गिराते रहे। कोषागार चौराहे से शुरू हुई कार्रवाई करनपुर तक चली। इस दौरान कई लोगों को एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। नगरपालिकाकर्मी भी कई अतिक्रमणकारियों को नजरंदाज करते हुए आगे बढ़ते रहे। इससे छोटे दुकानदारों ने नाराजगी जताई। कुछ लोग तो टीम को देख अपना सामान समेट लिए। एसडीएम ने कहाकि शहर की सड़कों पर दुबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।