फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Travel to the capital 28, Prayagraj is expensive by 10 rupees

राजधानी 28, प्रयागराज का सफर 10 रुपये महंगा

Sat, 04 Jan 2020 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Travel to the capital 28, Prayagraj is expensive by 10 rupees
bus
नए साल में परिवहन निगम की बसों का किराया बढ़ाने के शासन के फैसले के बाद यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। शासन के इस फैसले के बाद प्रतापगढ़ से राजधानी लखनऊ का सफर 28 तो प्रयागराज का 10 रुपये महंगा हो गया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार रात बारह बजे के बाद से बढ़ा किराया लागू हो गया।
विज्ञापन

रोडवेज की अधिकतर बसें खटारा हो चुकी हैं। सर्दी के दिनों में भी खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं। इस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। शासन के आदेश पर रोडवेज विभाग ने किराया जरूर बढ़ा दिया है। इससे सफर महंगा हो गया है।
विज्ञापन

गुरुवार आधी रात बारह बजे के बाद से शासन के आदेश पर परिचालकों ने बढ़ा किराया वसूलना शुरू कर दिया। विभाग के अफसरों के मुताबिक अब तक रोडवेज बस से प्रतापगढ़ से दिल्ली तक के सफर के लिए यात्रियों को 653 रुपये किराया देना पड़ता था। अब उन्हें 721 रुपये देने होंगे। लखनऊ का किराया 192 रुपये से बढ़कर अब 210 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले का किराया कितना बढ़ा वर्तमान किराया
दिल्ली 653 68 721
प्रयागराज 63 10 73
लखनऊ 192 18 210
कानपुर 226 21 247
फैजाबाद 120 10 130
सुलतानपुर 49 4 53
विश्वनाथगंज 11 1 12
मऊआइमा 22 2 24
शासन के आदेश के बाद किराया बढ़ाया गया है। अचानक किराए में बढ़ोतरी से कुछ परिचालकों और यात्रियों में कहासुनी जरूर हुई है। बसें सब ठीक हैं। जिसमें खराबी है, उसे दूर कराने के लिए एआरएम को कहा गया है। टीपी सिंह, आरएम, प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed