फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   transformer besides the village but without light people

बगल में पॉवर हाउस फिर भी गांव में अंधेरा

Tue, 06 Sep 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
transformer besides the village but without light people
खराब पड़ा ट्रांसफार्मर
ै।  ऐसा ट्रांसफार्मर फुकने के कारण हुआ है। ये तब है जब चंद्रिकाधाम में ही पॉवर हाउस भी है, जहां से दूर-दराज के गांव में तो बिजली की सप्लाई हो रही है, मगर ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से आसपास के गांवों और चंद्रिका धाम में अंधेरा छाया हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


मां चंद्रिका देवी धाम के पास ही 33/11 केवीए बिजली उपकेंद्र है। इस केंद्र से लगभग 107 गांवों को आपूर्ति की जाती है। एक माह पूर्व पॉवर हाउस में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसी ट्रांसफार्मर से मां चंद्रिका देवी, संडवा चंद्रिका, अर्जुनपुर सहित आधा दर्जन गांवों में बिजली सप्लाई होती है। ट्रांसफार्मर जलने से पूरा धाम परिसर जहां अंधेरे में डूबा रहता है, वहीं चोर और उचक्के भी सक्रिय हो जाते हैं। चंद्रिकाधाम में दूर-दूर से आने वाले दर्शनार्थियों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आसपास के किसानों को धान के फसल की सिंचाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन


बझान गांव के निवासी चंद्रभान सिंह ने बताया कि बिजली कर्मचारियों से कई बार शिकायत की गई, मगर अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवर अभियंता प्राय: केंद्र से गायब रहते हैं, इससे अधीनस्थ कर्मचारी मनमानी पर उतर आए हैं। इधर अवर अभियंता प्रमोद मौर्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए प्रयास जारी है। इधर कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि अगर रविवार तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो पॉवर हाउस में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर भी नहीं होती सुनवाईः बझान गांव निवासी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पॉवर हाउस पर तैनात कर्मचारी मनमानी पर उतर आए हैं। उनके गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पांच दिन से बेपटरी है। उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed