{"_id":"573f57b24f1c1bfe16ac70e2","slug":"transfarmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत को दावत दे रहे बिजली के खुले ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत को दावत दे रहे बिजली के खुले ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 21 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते शहर में जगह-जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मर सीधे मौत को दावत दे रहे हैं। बलीपुर,पल्टन बाजार समेत कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर जमीन पर बिना सुरक्षा जाली या बैरीकेडिंग के रख दिए गए हैं। जहां पर सुरक्षा जाली लगी भी है देखरेख के अभाव में टूट चुकी है। गेट खुला रहता है। इससे इंसानों के साथ जानवरों पर भी मौत का संकट मंडरा रहा है। इस तरह के ट्रांसफार्मरों की चपेट में आने से आए दिन गाय, भैंस, बकरी मरती रहती हैं। बरसात में करंट उतरने का खतरा बढ़ जाता है।
बता दें कि बलीपुर में गुरुवार की रात एक व्यक्ति ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से मर गया। लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर की सुरक्षा जाली खुली थी वह समझ नहीं पाया और उसमें घुस गया। शहर के पल्टन बाजार मोहल्ले में ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुआ है। उसके लिये प्लेटफार्म नहीं बनाया गया और न ही उसके लिए सुरक्षा जाली का ही इंतजाम किया गया। बलीपुर मोहल्ले में भी मेन रोड के किनारे जमीन पर एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। उसके आस-पास दुकानें हैं। लोगों की भीड़ हर वक्त वहां पर लगी रहती है। पुलिस लाइन गेट के बगल वाले ट्रांसफार्मर की हालत भी खराब है। इसकी जाली टूट गई है। गेट गायब हो गया। जिससे खतरा बना हुआ है। इस बारे में जेई टाउन एसबी प्रसाद का कहना है कि शहर में करीब-करीब सभी जगह ट्रांसफार्मर प्लेटफार्म पर जाली के अंदर रखे हुए हैं। जहां पर बिना जाली के नीचे रखे हुए हैं वहां पर विवाद है।