फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Train departs from Pratapgarh after seven months, Bhopal Express departs

सात माह बाद प्रतापगढ़ से चली ट्रेन, रवाना हुई भोपाल एक्सप्रेस

Tue, 27 Oct 2020 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Train departs from Pratapgarh after seven months, Bhopal Express departs
कोरोना संक्रमण के दौर में सात माह बाद पहली बार प्रतापगढ़ से ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। सोमवार शाम भोपाल एक्सप्रेस जंक्शन से रवाना हुई। हालांकि दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस के संचालन के अभी आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना चलते 24 मार्च से बंद की गई भोपाल एक्सप्रेस सोमवार को फिर से पटरी पर दौड़ने लगी। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। इसके न चलने से लोगों को महाकाल नगरी उज्जैन समेत भोपाल जाने में समस्या हो रही थी। सोमवार को यह गाड़ी शाम 7:10 बजे प्रतापगढ़ जंक्शन से भोपाल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि इस गाड़ी के संचालन का समय पुराना ही रहेगा। यह गाड़ी सोमवार, बुधवार व शनिवार शाम को जाएगी। वहीं प्रतापगढ़ से बनकर दिल्ली को जाने वाली इकलौती ट्रेन पदमावत एक्सप्रेस और कानपुर को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन के अभी कोई आसर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed