{"_id":"04e08c5555ba54a2dae7b8f13ef097d8","slug":"train-delay-by-fog-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में ठमकी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में ठमकी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री हलकान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 Dec 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की पड़ रही ठंड से जनजीवन तो अस्त-व्यस्त है ही ट्रेनों की रफ्तार भी ठमक गई है। शनिवार को देर से आईं कई ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान रहे। जानकारी के लिए शहर स्थित रेलवे स्टेशन पर बने पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। ठिठुरते लोगों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
शनिवार की सुबह हल्के कोहरे व गलन भरी ठंड से यात्री काफी परेशान रहे। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशान हालत में देखा गया। वहां अलाव की व्यवस्था न होने से सभी कांपते रहे। पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस, पीआरएल पैसेंजर व सरयू एक्सप्रेस समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनें आधे से एक घंटे देर से पहुंची। इस बीच उन ट्रेनों के इंतजार में यात्री ठंड में कांपते रहे। ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। बार-बार लेट हुईं ट्रेनों का एलाउंस होता रहा। स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोग और भी परेशान रहे। ठंड से उनका बुरा हाल रहा। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बच्चाें की रही। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए लोग हलकान रहे।