फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trailer crushed the teacher of degree college

डिग्री कालेज के शिक्षक को ट्रेलर ने रौंदा

Sat, 28 Nov 2020 11:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Trailer crushed the teacher of degree college
लालगंज के सगरा सुन्दरपुर सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के बाद लगा जाम। - फोटो : PRATAPGARH
सगरासुंदरपुर बाजार के पास वाराणसी-लखनऊ हाईवे के किनारे अतिक्रमण कर रखी गई बालू पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से सड़क पर गिरे लालगंज के सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के शिक्षक डा. सुधीर पांडेय (45) को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे साथी शिक्षक भी घायल हो गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के जरियारी निवासी डॉ. सुधीर पांडेय लालगंज के सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय भूगोल के शिक्षक थे। शनिवार को शाम चार बजे वह कॉलेज से अपने साथी शिक्षक अंकित द्विवेदी के साथ बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक अंकित चला रहे थे और सुधीर पीछे बैठे थे। लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर बाजार स्थित पेट्रोलपंप के समीप हाईवे से सटकर किसी ने बालू रखी थी। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बालू फैलने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और सुधीर रोड पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहा ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बाइक चला रहे अंकित खड्ड में गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक संजय यादव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल शिक्षक को लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दुर्घटना के बाद जाम लगाने का प्रयास
सगरासुंदरपुर। सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के शिक्षक सुधीर पांडेय की हादसे में मौत के बाद उनके साथी आक्रोशित रहे। वे मौके पर पहुंचे और जाम लगाने का प्रयास करने लगे। हालांकि कोतवाल के समझाने पर शिक्षक मान गए।

इसके बाद भी शिक्षकों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। उनका आरोप था कि हाईवे किनारे अतिक्रमण रखी गई बालू के चलते हादसा हुआ। शिक्षक ट्रक चालक व बालू रखने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

मृत शिक्षक डा0 सुधीर पांडेय। फाइल फोटो

मृत शिक्षक डा0 सुधीर पांडेय। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed