{"_id":"64eb75aa5b5feff61d093756","slug":"traffic-on-kithawar-market-will-be-closed-for-ten-days-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-3479-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दस दिन बंद रहेगा किठावर बाजार पर आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दस दिन बंद रहेगा किठावर बाजार पर आवागमन
Sun, 27 Aug 2023 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 27 Aug 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
किठावर बाजार में अधूरी सड़क निर्माण के दौरान बंद रहेगा मार्ग। संवाद
सीसी सड़क निर्माण को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। अंतू-सांगीपुर मार्ग पर किठावर बाजार में सीसी सड़क निर्माण के चलते दस दिनों तक चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। जिससे सड़क निर्माण के दौरान असुविधा न हो।
अंतू -सांगीपुर मार्ग पर किठावर बाजार में लगभग दो साल से सड़क पर पानी भरा हुआ था। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इन दिनों लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बाजार में नाली का निर्माण करा रहा है, मगर वाहनों का आवागमन इतना अधिक होता है कि सीसी सड़क बनते ही उधड़ जा रही है। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करने के लिए नौ सिंतबर तक इस सड़क से गुजरने वाले चार पहिया और भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अवर अभियंता हरीराम मौर्य ने बताया कि बैरिकेडिंग कर सड़क का निर्माण कराया जाएगा।