फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Traffic jam at Jail Road crossing; Tulsi Express remained stationary for 40 minutes.

Pratapgarh News: जेल रोड क्रॉसिंग पर जाम, 40 मिनट खड़ी रही तुलसी एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam at Jail Road crossing; Tulsi Express remained stationary for 40 minutes.
जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को लगे जाम के कारण मुंबई से अयोध्या जा रही तुलसी एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

तुलसी एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे जंक्शन पर पहुंची थी। पांच मिनट के ठहराव के बाद इसे अयोध्या के लिए रवाना होना था। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि जेल रोड क्रॉसिंग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। इस वजह से गेटमैन फाटक बंद नहीं कर पा रहा था। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जाम हटवाकर फाटक बंद कराया। तब जाकर तुलसी एक्सप्रेस अयोध्या के लिए रवाना हो सकी। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जाकर जाम खुलवाया गया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed