फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Traffic from vehicles crowd in Sahalag

सहालग में वाहनों की भीड़ से हर ओर जाम ही जाम

Tue, 01 Dec 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic from vehicles crowd in Sahalag
लालगंज में सांगीपुर बाजार में दिनभर लगा रहा जाम। - फोटो : PRATAPGARH
सहालग में वाहनों की भीड़ से हर ओर जाम ही जाम नजर आया। शहर की सड़कों के साथ ही राजमार्ग पर जाम में फंसे वाहन रेंगते रहे। यातायात पुलिस मौजूद रही लेकिन तमाशबीन बनी रही। जिसके चलते जाम में दूल्हा फंसा तो मरीजों को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

सोमवार को शादियां अधिक थी। जिसके चलते सुबह से ही वाहनों की भारी भीड़ सड़कों पर नजर आई। सुबह से ही चिलबिला में जाम के हालात बने जो तमाम कवायद के बाद भी शाम तक नजर आया। यहां जाम हटवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी गायब रही।
विज्ञापन

दो सिपाही पहुंचे भी लेकिन जाम खुलवाने में वह भी असहाय नजर आए। यही हाल मोहनगंज का भी रहा। यहां भी भीषण जाम लगा रहा। जाम में जेठवारा से मरीज लेकर महिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस फंसी रही। हूटर व सायरन के बाद भी रास्ता खाली करने को कोई तैयार नहीं था। आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक भागमभाग करने लगते। जिससे जाम की समस्या बनी रही। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन जाम खुलवाने में नाकाम रही। यही हाल रानीगंज नगर पंचायत व पृथ्वीगंज बाजार का भी नजर आया। यहां भी जाम की समस्या से हर कोई जूझता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूथ्वीगंज: हाईवे पर नाले के बाहर तक अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे लोगों का वाहन सड़कों पर खड़ा होता है। वाहनों के सड़कों पर खड़ा होने के चलते आए दिन जाम की समस्या बन आती है लेकिन सोमवार को वाहनों की भीड़ से बाजार में करीब तीन घंटे तक वाहनों को रेंगना पड़ा। पुलिसकर्मी मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में कामयाब हो सके।
रानीगंज: सुबह से ही कस्बे में जाम के हालात पैदा हुए जो देर शाम तक बने रहे। सबसे अधिक जाम में दूल्हे के वाहन फंसे। सहालग के चलते वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी आगे निकलने की होड़ में दिखे। जिसके चलते जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष रानीगंज अपनी टीम के साथ लच्छीपुर तिराहे पर खड़े होकर जाम खुलवाने के लिए प्रयास करते रहे।

होमगार्डों के हवाले रही यातायात व्यवस्था
सोमवार को शहर की यातायात व्यवस्था होमगार्डों के हवाले कर दी गई थी। होमगार्ड लगातार वाहनों की भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सके। नतीजा शहर में जाम लग गया। यातायात प्रभारी समेत सिपाही कटरामेदनीगंज में सांसद संगमलाल के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आए। जिसके चलते लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। यहां तक कि चिलबिला से भंगवा चुंगी तक पहुंचने का सफर लोगों को एक घंटे में पूरा करना पड़ा। जबकि यह सफर मात्र पांच मिनट का भी नहीं है।

लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर रानीगंज में कस्बे में लगे जाम में फंसे वाहन।

लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर रानीगंज में कस्बे में लगे जाम में फंसे वाहन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed