{"_id":"5a26e9dc5e356a3f4d4126d34cdd0b06","slug":"traders-and-sheriff-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों और प्रधान ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों और प्रधान ने किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन हादसा बचाने वाली श्यामा देवी पटेल के साहस का सम्मान हर जगह हो रहा है। अमर उजाला की पहल का स्वागत करते हुए ग्राम प्रधान और व्यापारियों ने गुरुवार को जगेसरगंज बाजार में श्यामा देवी को सम्मानित किया।
अमर उजाला की पहल के बाद डीएम, कैबिनेट मंत्री प्रो.शिवकांत ओझा, एलायंस क्लब श्यामा देवी को सम्मानित कर चुका है। सम्मान की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को जगेसरगंज बाजार में व्यापारियों ने श्यामा को सम्मानित किया। व्यापारियों की ओर से 11 सौ रुपए और प्रधानपति राजू मिश्रा की ओर से शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र यादव, शिवबाबू, जगदेव, रामकिशुन, राजकुमार, दशरथ मौर्य, जगतराम, चेतन सिंह, महेश तिवारी, जयनारायण, मनीष, सीताराम आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।
जिला प्रशासन ने पट्टे की जमीन चिह्नित कर ली है। अमर उजाला के प्रयास की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रो.शिवकांत ओझा ने एसडीएम सदर जेपी मिश्रा से श्यामा देवी को जमीन का पट्टा देने की बात कही थी। इसके लिए एलायंस क्लब अध्यक्ष रोशनलाल उमरवैश्य ने भी मंत्री को ज्ञापन सौंपा था। मंत्री के निर्देश पर एसडीएम ने लेखपाल हरिचरन को जमीन खोजने का जिम्मा सौंपा था। गुरुवार को गांव पहुंचे लेखपाल ने ग्राम सभा के सदस्यों के साथ बैठककर श्यामा देवी के लिए जमीन चिह्नित कर ली। लेखपाल हरिचरन ने बताया दो स्थानों पर जमीन देखी गई है। श्यामा के लिए जो भी जमीन उपयोगी साबित होगी वह दी जाएगी। आगे की कार्रवाई एसडीएम के स्तर से होगी।