जिले के व्यापारियों ने मंडी शुल्क और यूजर टैक्स को समाप्त करने की मांग की है। व्यापारियों ने सब्जी और फल पर मंडी शुल्क माफ करने पर प्रदेश सरकार के फैसले की सराहना करते हुए शनिवार को विरोध प्रदर्शन करके मंडी शुल्क और यूजर टैक्स माफ करने की मांग की है। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर मंडी शुल्क और यूजर टैक्स को माफ करने को कहा है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक जून से फल और सब्जी पर लगने वाला मंडी शुल्क माफ कर दिया है, मगर मंडी के व्यापारियों को लाइसेंस शुल्क और दुकान का किराया चुकता करना पड़ रहा है। अगर सरकार की तरह इस शुल्क को माफ कर दिया जाता है, तो व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। व्यापारियों ने कचहरी पहुंचकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर मंजीत सिंह छाबड़ा, रामशंकर जायसवाल, संजय सोनी, शमीम अहमद, प्रदीप खंडेलवाल, शमीम अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।