{"_id":"633f21e599084f52681b7b05","slug":"torrential-rain-wreaked-havoc-disrupted-life-pratapgarh-news-ald3432675120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर, जनजीवन अस्त- व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर, जनजीवन अस्त- व्यस्त
सार
जिले में बुधवार की शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर ढाया।बुधवार की रात से बृहस्पतिवार भोर तक हुई मूसलाधार बारिश ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।एसपी आफिस में जलनिकासी के लिए दमकल कर्मी जूझते रहे।
विज्ञापन
बुधवार रात हुई जोरदार बारिश से जेलरोड चौराहे पर हुआ जलभराव। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
जिले में बुधवार की शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर ढाया। गरज- चमक के बीच रात भर बारिश होती रही। सरकारी कार्यालयों, बाजारों,दुकानों,सड़कों और चौराहों के साथ घरों मेें घुटने तक पानी भर गया। जगह-जगह पेड़ व मकान गिरे। दिलीपपुर क्षेत्र के वैद्यपट्टी में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। जलजमाव से बृहस्पतिवार को लोग परेशान रहे। जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार 145 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बुधवार की रात से बृहस्पतिवार भोर तक हुई मूसलाधार बारिश ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शुरू में रिमझिम फिर शाम छह बजे के बाद बारिश की रफ्तार तेज होती गई। रातभर तेज हवाओं संग गरज- चमक के बीच हो रही बारिश ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी।
शहर के पल्टन बाजार, चंपासुर्ती रोड, सब्जी मंडी, अचलपुर, दहिलामऊ, देवकली, बेगमवार्ड, पूर्वी सहोदरपुर, शिवपुरी, स्टेशन रोड सहित सभी मोहल्लों में जलभराव हो गया। सड़कों पर घुटने तक पानी भरा रहा। सड़कों के किनारे स्थित कुछ दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल, गैराज व घरों में बरसात का पानी घुस गया था। लोगों की गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिन भर लोग घरों और दुकानों से पानी निकालते रहे। एसपी आफिस में जलनिकासी के लिए दमकल कर्मी जूझते रहे। बिजली कार्यालय, पीडब्ल्यूडी, डाक बंगला, जिला अस्पताल, कृषि भवन में भी जलभराव परेशानी का कारण बना।
बारिश से दिलीपपुर थाना क्षेत्र के वैद्यपट्टी गांव में एक कच्चा मकान गिर गया। मलबे के नीचे दबने से मजदूर कल्लू यादव (49) की मौत हो गई। लोगों को घटना की जानकारी सुबह हो सकी। लोगों ने मलबे से शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मौके पर तहसीलदार रानीगंज भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। वहीं दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी वंदना यादव ,राम प्रसाद माली का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया।

ुधवार रात हुई जोरदार बारिश से प्रताप बहादुर चिकित्सालय परिसर में भरे पानी से होकर बच्चे के साथ जा- फोटो : PRATAPGARH