{"_id":"6a8c921f6728a9e477008374","slug":"topping-the-job-race-after-five-years-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-176078-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नौकरी की दौड़ में पांच साल बाद अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नौकरी की दौड़ में पांच साल बाद अव्वल
विज्ञापन
सेवा योजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा। संवाद
नौकरी की तलाश में पांच साल तक दर-दर की ठोकर खाने के बाद गड़वारा के मो. नौशाद को आखिरकार सफलता मिल ही गई। मो. नौशाद ने 2021 में एमए पूरा करने के बाद नौकरी की तलाश शुरू कर दी लेकिन साल-दर-साल उन्हें निराशा ही हाथ लगी। इसकी एक वजह सैलरी या मन-मुताबिक काम न मिलना भी रहा।
सोमवार को भी वह नौकरी मिलने की चाहत में रोजगार मेले में पहुंचे थे। उनके साथ 60 और युवा इसी उम्मीद में मेले में आए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता देखी, उनसे सवाल-जवाब किए। साक्षात्कार लिया। उसके बाद 53 अभ्यर्थियों को हाथों-हाथ ऑफर लेटर थमा दिया।
शहर के कटरा रोड स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में सोमवार की सुबह 10 बजे तक रोजगार मेले 20 युवा साक्षात्कार देने के लिए पहुंच चुके थे। 11 बजते-बजते यह संख्या 50 पार कर गई। साढ़े 11 बजे तक 60 युवा नौकरी के लिए हाजिरी लगा चुके थे।
विज्ञापन
भीड़ अधिक होने पर कार्यालय में कुर्सियां कम पड़ गईं। जैसे-तैसे कुर्सियां मंगाई गईं। इसके बाद फॉर्मा, ऑटोमोबाइल और ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के प्रतिनिधियों ने अपनी कार्यशैली और रोजगार के संबंध में जानकारी दी।
ऑनलाइन ट्रेडिंग की कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज में नौकरी देने की बात कही तो अधिकतर युवाओं का रुझान उसी कंपनी की ओर हो गया। इसके बाद साक्षात्कार के जरिये 53 युवाओं को चुना गया।
ट्रेडिंग कंपनी ने 41 युवाओं को रोजगार दिया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने चयनितों को ऑफर लेटर दिए। मेला प्रभारी शुभम श्रीवास्तव ने मेला आयोजन जिम्मेदारी संभाली।
बोले युवा
0 एमए की पढ़ाई पूरी होने के बाद पिछले पांच साल से नौकरी की तलाश कर रहा था। रोजगार मेले में दूर-दराज की कंपनियां कम पैसे में जॉब का ऑफर करती थीं। इस बार कंपनी सैलरी ठीक दे रही है। चयन होने से खुश हूं। - मो. नौशाद, गड़वारा
............
0 घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बीए के आगे पढ़ाई नहीं कर सका। जिले में नौकरी मिलने से घर की जिम्मेदारियों को भी संभाल सकूंगा। - अख्तर, जेठवारा
..........
0 बीए की पढ़ाई पूरी होने के बाद से प्राइवेट नौकरी कर रहा था। अधिक सैलरी वाली नौकरी की तलाश में रोजगार मेले में आया हूं।
- विजय, शमशेरगंज
............
0 इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई करने के बाद बीए की पढ़ाई की। ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया है। चयन के लिए साक्षात्कार होना बाकी है। - संतोष विश्वकर्मा, शमशेरगंज