{"_id":"60a421b9357dfdc5dfb621aa5e68b9d0","slug":"today-s-decision-to-act-on-schools-without-accreditation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के स्कूलों पर कार्रवाई का फैसला आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के स्कूलों पर कार्रवाई का फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अवैध रूप से संचालित बगैर मान्यता के स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला बुधवार को होगा। दोपहर एक बजे डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े अफसर मौजूद रहेंगे।
शासन ने जिले में अवैध रूप से संचालित स्कूलों में ताला लगाने का आदेश जारी किया है। डीएम के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक संचालित बगैर मान्यता के चलने वाले स्कूलों को चिह्नित कर लिया है, मगर माध्यमिक शिक्षा विभाग अभी तक ऐसे विद्यालयों सूची नहीं जुटा पाया है। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के एसडीएम को भी अवैध स्कूलों के खिलाफ जांच करने का निर्देश दिया था, मगर अभी तक काम प्रारंभ नहीं हो पाया है।
फिलहाल बुधवार को दोपहर एक बजे डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अवैध स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति तैयार होगी। चालू शिक्षासत्र में गर्मी की छुट्टी होने में अब सिर्फ 15 दिन ही बचे हैं, ऐसी दशा में यह देखना है कि जिला प्रशासन अगर अभियान चलाता है, तो वह क्या पंद्रह दिन में उसकी कार्रवाई पूरी हो जाएगी। 20 मई से जिले के स्कूलों में गर्मी का अवकाश हो जाएगा। बीएसए एसटी हुसैन ने बताया कि बुधवार की बैठक में रणनीति तय होते ही अभियान चलाकर बिना मान्यता के स्कूलों को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसए ने जिले के 17 ब्लाकों और नगर क्षेत्र से अवैध स्कूलों की सूची तलब की थी। मगर अभी तक सांगीपुर और लक्ष्मणपुर ब्लाक से अमान्य स्कूलों की सूची नहीं आई है। बीएसए एसटी हुसैन ने चेतावनी दी है कि बुधवार को अगर बारह बजे तक सूची नहीं आती है तो बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।