फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   today day of voter

लोकतंत्र का महापर्व आज, सात विस सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट

Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 22 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
today day of voter
news

विज्ञापन
आज लोकतंत्र का महापर्व है। जिले की सात विधानसभाओं के 87 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23,29, 211 मतदाता करेंगे। इसमें 12,54,748 पुरुष और 10,74,207 महिला मतदाताओं के साथ ही 256 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। जिले के 2506 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से शाम पांच तक मतदान होगा।  बूथ लुटेरों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। जिले के सात विधानसभाओं के 23 लाख 29 हजार 211 मतदाता गुरुवार को अपने घरों के निकट स्थित बूथों पर मत  का प्रयोग करेंगे। मतदान करने वालों में 12,54,748 पुरुष, 10,74,207 महिला मतदाताओं के साथ ही 256 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं।

सातों विधानसभाओं में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के  साथ ही 31 जोनल, 180 सेक्टर, 104 स्टेटिक, 280 माइक्रो आब्जर्वर के साथ ही बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में 1639 मतकेंद्र और 2506 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सुबह सात बजे से प्रारंभ होने वाला मतदान शाम पांच बजे तक होगा। शत-प्रतिशत और शांतिपूर्ण मतदान के लिए इस वर्ष जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। दिव्यांगों को बूथ तक लाने के लिए प्रशिक्षु लेखपाल और कार्यकत्रियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


रानीगंज में अधिक कुंडा में हैं कम प्रत्याशी
जिले की सातों विधानसभाओं में रानीगंज में सबसे अधिक 18, सदर 14, रामपुरखास में 15, विश्वनाथगंज 14, पट्टी 13, कुंडा में छह  और  बाबागंज में सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे रानीगंज में दो-दो ईवीएम से चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ तक नहीं जाएंगे वाहन
मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई भी प्रत्याशी या समर्थक वाहनों का प्रयोग नहीं कर पाएगा। बूथ
से सौ मीटर के  अंदर कोई भी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed