फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Job Fair... Backed out immediately after receiving the offer letter.

Pratapgarh News: रोजगार मेला.. ऑफर लेटर मिलते ही किया किनारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Job Fair... Backed out immediately after receiving the offer letter.
कटरा रोड ​स्थित  आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा। विभाग - फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान
कटरा रोड स्थित आईटीआई कॉलेज में सोमवार को रोजगार मेला लगा। युवा रोजगार के सुबह से ही पहुंचे। करीब 12 बजते-बजते संख्या 150 पार कर गई। शैक्षिक योग्यता के साथ युवाओं का साक्षात्कार हुआ लेकिन ऑफर लेटर मिलते ही कई युवाओं ने किनारा कर लिया।
विज्ञापन

इसमें अधिकतर ऐसे युवा थे जिन्हें कंपनियों ने अप्रेंटिस के लिए चुना था। कई ने कंपनियों की पॉलिसी समझी और जॉब से इन्कार कर दिया। कुछ नौकरी के लिए परिचितों से मंथन कर रहे थे। इस दौरान 163 युवाओं में 111 को अप्रेंटिस और 23 को नौकरी के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

आईटीआई कॉलेज में सुबह करीब 11 से ही युवाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मेले में चार निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं का एक वर्ग कंपनियों की पॉलिसी पर सवाल खड़े करता रहा। उसने ऑफर लेटर मिलने के बाद किनारा कर लिया। आईटीआई के प्लेसमेंट सेल प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि रोजगार मेले में 163 युवाओं ने प्रतिभाग किया था। अधिकतर का चयन अप्रेंटिस और नौकरी के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले युवा

कंपनियों की जॉब पॉलिसी ठीक नहीं है। सालभर अप्रेंटिस कराने के बाद बाहर कर देती हैं। ये कैसा ऑफर लेटर है, समझ नहीं आता। इसके पहले गुजरात की कंपनी में अप्रेंटिस किया लेकिन सालभर बाद बाहर कर दिया गया। स्थायी नियुक्ति नहीं दी गई। - धीरज पाल, मीराभवन

.........

नाम भले ही रोजगार मेले का दिया गया है, लेकिन कंपनियां बीच रास्ते में ही छोड़ देती हैं। अप्रेंटिस की अवधि समाप्त होते ही बाहर कर दिया जाता है। कोई निश्चित जॉब नहीं रहती है। इन कंपनियों के फेर में हमारा वक्त जाया होता है। - दीपक कुमार गुप्ता, त्रिशुंडी

.........

कई रोजगार मेले में शामिल हो चुका हूं। नौकरी की कोई गारंटी नहीं है। कंपनियों के नियम इतने उलझाऊ हैं कि समझ नहीं आ रहे हैं। रोजगार मेले में स्थायी नौकरी का ऑफर लेटर चाहिए। एक साल तक काम वाली जॉब नहीं चाहिए। - मो. फरहान, चिलबिला


रोजगार में स्थायी नौकरी मिलनी चाहिए। यहां अधिकतर युवाओं को अप्रेंटिस करने के लिए चुना जा रहा है। कंपनियां सालभर काम लेंगी और फिर निकालकर बाहर कर देंगी। हमें फिर से नौकरी की तलाश करनी पड़ेगी। - प्रियांशु वैश्य, ढिंगवस

कटरा रोड स्थित  आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा। विभाग

कटरा रोड स्थित  आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा। विभाग- फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान

कटरा रोड स्थित  आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा। विभाग

कटरा रोड स्थित  आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा। विभाग- फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान

कटरा रोड स्थित  आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा। विभाग

कटरा रोड स्थित  आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा। विभाग- फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान

कटरा रोड स्थित  आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा। विभाग

कटरा रोड स्थित  आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे युवा। विभाग- फोटो : मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed