फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   To pressurize the girl's family for marriage, the businessman shot himself.

Pratapgarh : युवती के परिजनों पर शादी का दबाव बनाने को व्यापारी ने खुद ही मारी थी गोली.

Sat, 06 May 2023 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 May 2023 05:49 PM IST
सार

एकतरफा प्यार में व्यापारी ने युवती के परिजनों पर शादी का दबाव बनाने के लिए खुद को गोली मारी थी।घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर असलहा बरामद कर लिया।

विज्ञापन
To pressurize the girl's family for marriage, the businessman shot himself.
उत्कर्ष कौशल उर्फ गोलू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एकतरफा प्यार में व्यापारी ने युवती के परिजनों पर शादी का दबाव बनाने के लिए खुद को गोली मारी थी।घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर असलहा बरामद कर लिया। लालगंज के व्यापारी श्रीराम कौशल के बेटे उत्कर्ष कौशल उर्फ गोलू ने कस्बे में हनुमान मंदिर के समीप कपड़े की दुकान खोल रखी है। चार अप्रैल को संदिग्ध परिस्थिति में ननिहाल जाते समय उत्कर्ष के पेट में गोली लग गई थी। लालगंज पुलिस ने मौके से ही घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद कर लिया था। व्यापारी के पेट में जिस तरह से चमड़ी को छूकर गोली निकली थी, वह पुलिस को हजम नहीं हा रहा था।

विज्ञापन

इस मामले में घायल उत्कर्ष के मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। कई दिनों की छानबीन के बाद घटना की कहानी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि उत्कर्ष पड़ोस की रहने वाली एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। शादी का प्रस्ताव रखने पर युवती के परिवार वालों ने इनकार कर दिया। जिसके बाद उत्कर्ष ने युवती के परिवार वालों पर दबाव बनाने के लिए फिल्मी कहानी की तरह ही दूसरी पटकथा तैयार की।

विज्ञापन


ननिहाल जाते समय सूनसान स्थान मिलने पर उसने पहले एक फायर किया। बाद में पेट की चमड़ी खींचकर गोली मार ली। शातिर अंदाज में हुई घटना के पुलिस हैरत में पड़ गई। मोबाइल की काल डिटेल के जरिए पुलिस हकीकत तक पहुंचने के बाद शनिवार को कपड़ा कारोबारी उत्कर्ष को दबोच लिया। सख्ती करने पर उसने पुलिस को सच्चाई बता दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में आईटी एक्ट की धारा बढ़ाते हुए व्यापारी को जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो व पोस्ट भी किया था वायरल

व्यापारी उत्कर्ष ने गोलीकांड की स्क्रप्टि तैयार करने से पहले युवती की आपत्तिजनक फोटो व पोस्ट भी वायरल किया था। घटना को अंजाम देने से पहले उसने एक बड़े व्यापारी के माध्यम से फोटो व पोस्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल करा दिया। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि व्यापारी द्वारा युवती की फोटो में छेड़छाड़ करते हुए इसको आपत्तिजनक तैयार किया गया था। इसके पीछे उत्कर्ष का मकसद था कि युवती व उसके परिजन बदनामी के डर से शादी के लिए तैयार हो जाएंगे।

पंचायत में व्यापारी ने दी फंसाने की धमकी

घटना के बाद आरोपी व्यापारी व पड़ोस की रहने वाली युवती के परिजनों के बीच सुलह समझौते के लिए समाज के लोगों ने कुछ दिनों पहले पंचायत बुलाई थी। पुलिस के मुताबिक पंचायत में भी उत्कर्ष ने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती के परिजनों ने इंकार किया तो व्यापारी ने धमकी देते हुए कहा कि था कि अभी तो खुद को गोली ही मारी है। आगे-आगे देखना शादी नहीं हुई तो किसी लायक नहीं छोड़ूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed