फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   To donate blood , save lives of patients

करें रक्तदान, बचाएं मरीजों की जान

Mon, 28 Sep 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 28 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील ‘अमर उजाला’ ने एक बार फिर रक्त की कमी से जिंदगी गंवाने वाले मरीजों को बचाने को लेकर पहल की है। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस (एक अक्तूबर) को ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से एक बार फिर विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में किया जा रहा है। शिविर में जहां रक्तदाता रक्तदान कर मरीजों की जिंदगी बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान करेंगे, वहीं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं और संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ने का सार्थक प्रयास होगा।
विज्ञापन


शिविर में रक्तदाताओं को उनके ब्लड ग्रुप से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। साथ ही उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। इतना नहीं नहीं यह प्रयास भी होगा महादानियों के साथ अमर उजाला परिवार का संबंध सदैव बना रहे। रक्तदान शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा जरूरी जानकारियां भी दी जाएंगी। ताकि रक्तदान को लेकर आमजन में व्याप्त भ्रांतियों का भी निराकरण किया जा सके। जो रक्तदाता या सामाजिक संस्थाएं रक्तदान करने की इच्छुक हैं वे अमर उजाला कार्यालय से संपर्क कर अतिरिक्त जानकारियां हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed