फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   election hording on electricity poll

अपने चेहरे चमकाने में बिगाड़ दी शहर की सूरत

Sun, 22 Oct 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
election hording on electricity poll
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
नगर निकाय चुनाव की तारीख भले ही अभी घोषित नहीं की गई हो लेकिन चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं ने अपने चेहरे चमकाने के लिए शहर की सूरत बिगाड़ दी है। इन्होंने शहर में बिजली के पोल पर अपना प्रचार करते हुए मतदाताओं को शुभकामना संदेश देने वाली होर्डिंग लगा रखे हैं।
विज्ञापन


शहर के बिजली के पोल व चौराहे इन दिनों शुभकामना संदेश देने वाले होर्डिंग से पटे हुए हैं। सबसे अधिक होर्डिंग बिजली के पोलों पर टंगे हैं। गली मोहल्लों में शायद ही कोई बिजली का पोल नजर आता हो जहां होर्डिंग न लगे हों। हाईवे से लेकर देहात क्षेत्र में भी कमोबेश तस्वीर ऐसी ही है। जबकि स्पष्ट निर्देश हैं कि सरकारी संपत्ति पर इस तरह से कोई पोस्टर, फ्लैक्स, होर्डिंग नहीं लगाया जा सकता। खास बात यह है कि सबकुछ देखते हुए भी बिजली विभाग, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। सबसे अधिक होर्डिंग ऐसे नेताओं की है जो खुद को सत्ता दल से जुड़ा बताते हैं। सत्ताधारी दल का नाम आते ही कार्रवाई का मन बना रहे अफसर भी पीछे हट जाते हैं। फिलहाल होर्डिंगों ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है।
विज्ञापन

दुर्घटना से लेकर फाल्ट का बनते हैं वजहः बिजली के पोल पर होर्डिंग और फ्लैक्स लगाना नियम विरुद्ध तो है ही, इससे हादसे की संभावना रहती है। होर्डिंग लगाते समय कभी भी लोग करंट की चपेट में आ सकते हैं। साथ ही लोकल फाल्ट का भी खतरा रहता है। जिससे मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed