फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tmnche looted by miscreants on the strength of the couple

बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती को लूटा

Sat, 16 May 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 May 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
जामताली। रानीगंज के सचौली बलुवहवा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती को लूट लिया और फरार हो गए। गुरुवार को दंपती बाइक से दिलीपपुर जा रहे थे। घटना से पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के महराजगंज थाना के फत्तूपुर निवासी अनीता पत्नी अरुण प्रजापति का मायका दिलीपपुर बाजार में है। गुरुवार रात बाइक से दोनों दिलीपपुर जा रहे थे। इसी बीच बाइक रानीगंज थाना के सचौली बलुवहवा गांव के पास पहुंची। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


 जब तक अरुण कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इससे वह डर गया। दो बदमाशों ने उसकी पत्नी का मंगलसूत्र और पर्स छीन लिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। घटना से सहमा अरुण थाने पहुंचा और पुलिस को घटना से अवगत कराया। अरुण के मुताबिक उसकी पत्नी के पर्स में तकरीबन 3 हजार नगदी और मोबाइल था। रानीगंज एसओ संजय शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed